एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला के हद में चंद्रपुरा थाना क्षेत्र के तेलो में दशहरा पर्व पर मंत्री पुत्र अखिलेश महतो उर्फ राजू महतो ने पटाखा जलाकर रावण दहन किया।
डुमरी विधानसभा क्षेत्र के सबके प्रिय राजू की यहां एंट्री होते ही दर्शको में गजब का उत्साह देखने को मिला। युवा नेता राजू महतो ने तीर चलाकर रावण वध की रस्म अदायगी की।जानकारी के अनुसार बुराई पर अच्छाई का प्रतीक दशहरा पर्व पर बीते 12 अक्टूबर की शाम तेलो में हो रहे कई दशक से दुर्गा पूजा में रावण दहन किया गया। झारखंड के मंत्री व् डुमरी विधायक बेबी devi के पुत्र राजू महतो ने रावण के 31 फिट उंची पुतले को तीर चलाकर रावण का वध किया।
यहां राजू महतो ने कहा कि आज इस दिन को बुराई पर अच्छाई की जीत और अधर्म पर धर्म की जीत हुवी थी। हमे समाज से बुराईयों को उखाड़ फेकने की जरूरत है। वही चंद्रपुरा थाना प्रभारी अमन कुमार ने कहा कि रावण दहन अधर्म पर धर्म की जीत है, जिसे लेकर रावण दहन किया जाता है। कहा कि समाज मे फैले कुरीतियों को मिटाने की जरूरत है। रावण दहन से युवा वर्गो को प्रेरणा मिल सके, इसलिये हर वर्ष दशहरा में रावण दहन किया जाता है।
हिंदू समाज में विजयादशमी के त्योहार का खास महत्व है। हर साल 9 दिन की नवरात्रा के बाद दशमी के दिन यह कार्यक्रम किया जाता है। इस दिन देश के हर राज्य और जिले में जगह-जगह रावण, कुंभकरण और मेघनाद का पुतला जलाया जाता है।इस दिन को बुराई पर अच्छाई की जीत और अधर्म पर धर्म की जीत के रूप में मनाया जाता है। हिंदू धर्म में मान्यता है कि त्रेतायुग में भगवान श्रीराम ने दशहरा के दिन ही रावण का वध किया था। इसलिए इस दिन को भगवान राम की जीत के उत्सव के रूप में मनाते हैं।
अयोध्या के राजा दशरथ के पुत्र राम अपने भाई लक्ष्मण और पत्नी सीता के साथ 14 वर्षों का वनवास काट रहा थे, इसी दौरान रावण ने सीता का हरण कर लिया था। राम और लक्ष्मण जब सीता की तलाश में निकले तो उनकी मुलाकात हनुमान जी से हुई। हनुमान जी और वानरों की सेना की मदद से भगवान राम ने रावण की लंका पर हमला बोल दिया। इस दौरान राम और रावण के बीच भयंकर युद्ध हुआ, जिसमें रावण मारा गया और राम को विजय हासिल हुई। उसके बाद से दशहरा के दिन को हिंदू समाज द्वारा त्यौहार के रूप में मनाया जाता है।
रावण दहन कार्यक्रम के मौके पर विधायक प्रतिनिधि योगेंद्र प्रसाद, मुखिया युगल महतो, मुखिया शंकर महतो, मुखिया जितेंद्र शर्मा, पंसस सदानंद महतो, पंसस राजेंद्र महतो, अर्जुन पंडित, सुरेंद्र सिंह, मुकेश यादव, निखिल वर्णवाल, अशोक कर्मकार सहित हजारों की संख्या में स्थानीय रहिवासी मौजूद थे।
![]()













Leave a Reply