राजेश कुमार/बोकारो थर्मल (बोकारो)। गिरिडीह के पूर्व सांसद रविंद्र कुमार पांडेय 13 अक्टूबर को बोकारो थर्मल के सभी पूजा पंडालों का भ्रमण किया। साथ ही मां दुर्गा से बेरमो विधान सभा से जीत के साथ साथ झारखंड में भाजपा का पूर्ण बहुमत वाली सरकार बनने का आशीर्वाद लिए।
यहां पूर्व सांसद पांडेय के साथ भाजपा झारखंड प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भरत यादव, मीडिया प्रभारी शंकर सिन्हा सहित अन्य गणमान्य भी उपस्थित थे। इस अवसर पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य यादव ने कहा कि बेरमो विधानसभा से पूर्व सांसद पांडेय को टिकट मिलना लगभग तय हो गया है।
उन्होंने कहा कि बेरमो के साथ साथ झारखंड की जनता बदलाव चाहती है। बेरमो से पांडेय की जीत के साथ साथ झारखंड में सत्ता परिवर्तन लगभग तय है। कहा कि भाजपा झारखंड में पूर्ण बहुमत से सरकार बनायेगी। यहां उन्होंने बोकारो थर्मल क्लब में स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमा के समक्ष माथा टेककर आशीर्वाद लिए।
![]()













Leave a Reply