प्रहरी संवाददाता/धनबाद (झारखंड)। धनबाद जिला उपायुक्त (डीसी) एवं वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) ने शहर के विभिन्न पूजा पंडालों का निरीक्षण कर बीते दिनों शांति समिति की बैठक में पूजा कमिटियों को दिए गए दिशा निर्देशों को लेकर किए जा रहे अनुपालन की जांच की। इस अवसर पर डीसी ने पूजा कमिटी के सदस्यों को कई आवश्यक निर्देश दिए।
जानकारी के अनुसार बीते 10 अक्टूबर को डीसी और एसएसपी दुर्गा पूजा पंडालो के निरीक्षण के क्रम में शहर के झारखंड मैदान पहुंचे। यहां इस बार इंडोनेशिया के बाली विष्णु मंदिर के प्रारूप का पंडाल बनाया गया है। पूजा का कुल बजट 30 लाख बताया जाता है। डीसी व् एसएसपी ने कमिटी के पदाधिकारियों से सुरक्षा पहलुओं समेत अन्य सभी बिंदुओं के अनुपालन की जानकारी ली।
यहां उपायुक्त ने बताया कि पंडाल भ्रमण में मुख्य रुप से महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर विशेष दिशा निर्देश दिए गए हैं। साथ ही आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर आचार संहिता लगने वाले हैं और पूजा कमिटी को उसी के अनुरूप अपनी तैयारी रखने को निर्देशित किया गया है।
एसएसपी ने मीडिया के माध्यम से आमजनों से अपील करते हुए कहा कि बच्चों को साथ लेकर पूजा घूमने निकलें, तो बच्चों को पॉकेट में नाम, पता, फोन नंबर की पर्ची जरूर डालें। कहा कि घर की एक सदस्य को घर की निगरानी के लिए जरुर छोड़ें। किसी तरह की समस्या होने पर 112 पर डायल करें, ताकि समय रहते मदद संभव हो सके।
![]()













Leave a Reply