Advertisement

सीकेएस द्वारा दुर्गा पूजा पर सफाई कर्मियों को अंगवस्त्र व् मिठाई देकर किया गया सम्मानित

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध सीसीएल कोलियरी कर्मचारी संघ (सीकेएस) द्वारा 10 अक्टूबर को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में सफाई कर्मियों को सम्मानित किया गया।

जानकारी के अनुसार सीसीएल सीकेएस केंद्रीय कार्यसमिति सदस्य सह संयुक्त सालाहाकर संचालन समिति सदस्य रवीन्द्र कुमार मिश्रा द्वारा दुर्गा पूजा के उपलक्ष्य पर महाप्रबंधक कार्यालय ढोरी के प्रांगण में क्षेत्र में कार्यरत सफाई कर्मचारियों को उपहार स्वरूप अंगवस्त्र, पुष्प गुच्छ तथा मिठाई देकर सम्मानित किया गया। साथ हीं दुर्गा पूजा की शुभकामनाएं देते हुए सभी के खुशहाल जीवन की कामना की गयी।

मौके पर सम्मान पानेवाले सफाई कर्मी सहित प्रबंधन की ओर से ढोरी क्षेत्र के पर्यावरण अधिकारी गौरव कुमार अच्युतानंद तथा वित्त विभाग की ओर से प्रशान्त कुमार, सतीश कुमार, यूनियन के क्षेत्रीय अध्यक्ष कुलदीप, क्षेत्रीय सचिव विनय कुमार सिंह, सुबीर मुखर्जी, बिरेन्द्र प्रसाद गुप्ता, प्रतोष कुमार रॉय, भरत मंडल, शरद कुमार, पंकज कुमार, संदीप उरांव, प्रेमलता देवी, सुजाता मुखर्जी, सुमति कुमारी, सीमा कुमारी, ज्योति, उर्मिला, सरिता, नीरा, लकी वाला, लक्ष्मी बाई आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *