Advertisement

फिल्म का मुहूर्त पटना और शूटिंग हिमाचल में करेंगे निर्देशक नित्या निकेश कुशवाहा

प्रहरी संवाददाता/धनबाद (झारखंड)। लेखक निर्देशक नित्या निकेश कुशवाहा की भोजपुरी फिल्म मोहब्बत कर गईल अखियाँ का पहला ऑफिशियल पोस्टर जारी कर मुहूर्त व शूटिंग की घोषणा की गई। पोस्टर सोशल मीडिया में खूब शेयर किया जा रहा हैं। जिससे निकेश के प्रशंसकों में खुशी की लहर हैं।

फिल्म मोहब्बत कर गईल अखियाँ के निर्देशक ने बताया कि वे मोहब्बत कर गईल अखियाँ का मुहूर्त पटना में करेंगे, वहीं शूटिंग हिमाचल प्रदेश में होगी। कहा कि दिसंबर में इस फिल्म की शूटिंग शुरू की जाएगी। फिलहाल फिल्म का प्री – प्रोडक्शन जारी हैं। लगभग कलाकारों का चयन हो चुका है। जल्दी ही फिल्म का मुहूर्त बिहार की राजधानी पटना में किया जायेगा।

उक्त फिल्म का फर्स्ट लुक आउट होने के साथ ही उत्सुकता बढ़ गई हैं और प्रशंसकों को बेसब्री से फिल्म का इंतजार है। कहानी पारिवारिक और मनोरंजन पृष्ठभूमि पर आधारित है, जो पूर्ण रूप से दर्शकों की पसंद के अनुसार बनाई जाएगी।ज्ञात रहे कि इससे पूर्व निकेश कई फिल्मों में बतौर सहायक निर्देशक कार्य कर चुके हैं। भोजपुरी के सुपरस्टार और अनुभवी निर्देशकों के साथ अनुभव प्राप्त कर चुके हैं।जिसके बाद ही उन्होंने बतौर निर्देशक की जिम्मेदारी ली है।

मौर्या द अंपायर फिल्म्स के बैनर तले बनने जा रहीं इस फिल्म के निर्माता एनआरआई अभिषेक भट्टाचार्य, सह निर्मात्री अदिति मौर्या, लेखक – निर्देशक नित्या निकेश कुशवाहा, छायांकन रत्नजीत बाबू, रचनात्मक निर्देशक मनोरंजन मिश्रा, सहायक निर्देशक प्रदीप के. यादव व मेहताब आलम, गीत संगीत अर्जुन सावरिया, परिधान विवेक व जगरनाथ, नृत्य निर्देशक नंदू राज और समूह, एक्शन नूर मोहम्मद अंसारी, कला शशि लाल यादव, प्रोडक्शन आदित्य कुमार दुबे व महेश मौर्या तथा प्रचारक युधिष्ठिर महतो हैं।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *