जेएलकेएम द्वारा चांदो में बदलाव संकल्प महासभा का आयोजन

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में बेरमो विधानसभा के चांदो पंचायत में 29 सितंबर को झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) के बैनर तले बदलाव संकल्प महासभा का आयोजन किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता जेएलकेएम बोकारो जिलाध्यक्ष अमरेश कुमार महतो ने किया। समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में जेएलकेएम पार्टी के सुप्रीमो जयराम महतो उपस्थित थे।

आयोजित सभा को संबोधित करते हुए जेएलकेएम अध्यक्ष जयराम महतो ने कहा कि अगर झारखंड के होनहार बच्चों के भविष्य को बनाना है तो बदलाव लाना होगा। उन्होंने कहा कि आगामी झारखंड विधानसभा चुनाव मात्र 3 महीने के बाद होने जा रही है, जिसमें युवा पीढ़ी को अपने आप को मजबूत बनकर तैयार रहना होगा, ताकि जो लुट कर भोली भाली जनता को बेवकूफ बना रहा है, वैसे नेताओं से सावधान रहने को कहा।

उन्होंने कहा कि झारखंड प्रदेश शोषण मुक्त, भय मुक्त, भ्रष्टाचार मुक्त तभी संभव होगा, जब नए चेहरे विधानसभा चुनाव में आएंगे। इसलिए बदलाव जरूरी है। होनहार बच्चों का भविष्य बनाना है तो चिंता करने का समय नहीं, पनप रहे बुराइयों को दूर करने का समय आ गया है। इसलिए क्षेत्र में अपनी पहचान बनाने के लिए एकजुटता का परिचय दें।

समारोह को जेएलकेएम केंद्रीय कमेटी के संगठन सचिव भुनेश्वर महतो, कमलेश कुमार महतो, एससी मोर्चा के केंद्रीय उपाध्यक्ष कपिलेश्वर कुमार रजक, गुणानंद महतो, कसमार प्रखंड के प्रखंड संगठन सचिव राजेश मुंडा, प्रखंड महामंत्री मुकुंद महतो, प्रखंड उप सचिव धनेश्वर महतो आदि ने संबोधित किया। मंच संचालन आशुतोष नायक ने किया। मौके पर आसपास के सैकड़ो ग्रामीण रहिवासी उपस्थित थे।

 44 total views,  2 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *