Advertisement

हाईकोर्ट के न्यायाधीश की पत्नी व् पुत्र ने की बाबा हरिहरनाथ मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना

अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। पटना उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति संजय कुमार सिंह की धर्मपत्नी और पुत्र ने 31 अक्टूबर को सुबह सारण जिला के हद में सोनपुर स्थित ऐतिहासिक बाबा हरिहरनाथ मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना और दर्शन किया।

उन्होंने मंदिर के गर्भगृह में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ बाबा हरिहरनाथ का पूजन कर स्वयं एवं राज्य की सुख, समृद्धि और शांति के लिए प्रार्थना की।

बताया जाता है कि मंदिर परिसर में वीआईपी आगमन को देखते हुए स्थानीय प्रशासन और मंदिर न्यास समिति द्वारा सुरक्षा एवं स्वागत के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। मंदिर के पुजारियों ने उन्हें अंगवस्त्र, प्रतीक-चिह्न और बाबा का प्रसाद भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर सोनपुर अनुमंडल नाजिर विकास कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

शिव चर्चा समिति का भक्तिमय आयोजन, गूंजे शिव महिमा के गीत

एक अन्य जानकारी के अनुसार बाबा हरिहरनाथ मंदिर हरिहरक्षेत्र सोनपुर में शिव चर्चा समिति द्वारा आयोजित धार्मिक कार्यक्रम अत्यंत उत्साह और भक्तिमय माहौल में संपन्न हो गया। यह विशेष आयोजन शिव चर्चा समिति हरिहरक्षेत्र की अध्यक्षा पूनम सिंह की अध्यक्षता और देखरेख में हुआ, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं, विशेषकर महिला भक्तों ने भगवान भोलेनाथ की महिमा का गुणगान किया। उपस्थित श्रद्धालुओं ने भगवान शिव को अपना गुरु मानकर उनके तीन सूत्रों दया माँगना, चर्चा करना और नमः शिवाय का जाप के माध्यम से आराधना की।

उपस्थित महिलाओं और भक्तों द्वारा पारंपरिक एवं भक्तिपूर्ण शिव चर्चा गीतों और भजनों की मनमोहक प्रस्तुतियां दी गईं। समिति की अध्यक्ष पूनम सिंह एवं अन्य वक्ताओं ने जीवन में शिव भक्ति के महत्व, समाज में सकारात्मकता लाने और गुरु स्वरूप शिव के प्रति अटूट आस्था रखने पर बल दिया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *