अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। बिहार में शिक्षा विभाग में बड़े पैमाने पर अधिकारियों के सेवानिवृत्त होने एवं स्थानांतरण के बाद रिक्त पदों पर नई पदस्थापना की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसी क्रम में, जिला शिक्षा पदाधिकारी के निर्देश पर सारण जिला के हद में सोनपुर के पूर्व प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी केशव कुमार राय के स्थानांतरण के बाद रिक्त पद का अतिरिक्त प्रभार प्रखंड कल्याण पदाधिकारी ताराकांत कुमार को सौंपा गया है।
बताया जाता है कि 22 जुलाई को ताराकांत कुमार ने प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी (बीईओ) के अतिरिक्त प्रभार का विधिवत कार्यभार ग्रहण किया। पदभार संभालने के बाद प्रखंड संसाधन केंद्र (बीआरसी) परिसर में शिक्षकों एवं शिक्षा विभाग के कर्मियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान उन्हें अंगवस्त्र एवं फूल-माला पहनाकर तथा पुष्पगुच्छ भेंट कर नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दी गईं।
स्वागत समारोह में प्राथमिक शिक्षक संघ सोनपुर के अध्यक्ष अजीत कुमार सिंह, सचिव नीरज कुमार दुबे, शिक्षक अमरनाथ ओझा, लेखपाल पंकज कुमार, परिचारी नौशाद हुसैन, डाटा इंट्री ऑपरेटर आशीष कुमार एवं मुन्ना कुमार, शिक्षक विकास कुमार, आनंद कुमार सिंह, नीरजा कुमारी, प्रमोद कुमार शर्मा, जितेंद्र कुमार सिन्हा, रविशंकर सिंह सहित बड़ी संख्या में शिक्षक एवं शिक्षा विभाग के कर्मी उपस्थित रहे। इस अवसर पर उपस्थित शिक्षकों ने आशा व्यक्त की कि ताराकांत कुमार के नेतृत्व में सोनपुर प्रखंड में शिक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा विभागीय कार्यों के प्रभावी संचालन को नई गति मिलेगी।
![]()













Leave a Reply