रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। संत जेवियर्स बोकारो स्टील सिटी के कक्षा आठवीं के विद्यार्थियों ने खुशी बाँटना की भावना को जीवंत करते हुए सोशल सर्विस स्कूल का दौरा किया। बाँटी हुई खुशी दुगुनी हो जाती है संदेश के साथ उन्होंने वहाँ के बच्चों के साथ समय बिताया और उनके चेहरों पर मुस्कान बिखेरी।
जानकारी के अनुसार इस अवसर पर विद्यार्थियों ने आपसी संवाद स्थापित किया और उपहार बाँटकर अपनापन जताया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य फादर अरुण मिंज, एस. जे. भी उपस्थित रहे और छात्रों के इस प्रयास की सराहना की। छोटे-छोटे दयालु कार्यों और मिलकर बिताए गए पलों ने पूरे माहौल को भावनात्मक और आनंदमय बना दिया, जिससे मानवता और सहानुभूति का सुंदर संदेश प्रसारित हुआ।
![]()













Leave a Reply