Advertisement

सारण जिले के 20 प्रखंडों में सहयोग शिविर का आयोजन

अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। सामान्य प्रशासन विभाग बिहार सरकार के आदेश के आलोक में 15 सितंबर को सारण जिला के हद में विभिन्न प्रखंडों की चयनित पंचायतों में सहयोग शिविर का आयोजन किया गया।

जिला पदाधिकारी सारण वैभव श्रीवास्तव के हस्ताक्षर से निर्गत प्रखंडवार चयनित पंचायतों की सूची के अनुसार मशरख प्रखंड में सेमरी, पानापुर में चकिया, तरैया में पोखरेड़ा, बनियापुर में भिट्ठी सहाबुद्दीन, लहलादपुर में पुरुषोत्तमपुर, एकमा में परसा दक्षिणी, मांझी में दाउदपुर, जलालपुर में सकड्डी, रिविलगंज में मुकरेडा़, छपरा सदर में चिरांद, नगरा में कादीपुर, मढौरा में तेजपुरवा, अमनौर में कटसा, मकेर में कैतुका नंदन, परसा में शोभेपुर, दरियापुर में विश्वंभरपुर, गरखा में मिर्जापुर, दिघवारा में मानुपुर तथा सोनपुर में सबलपुर उत्तरी पंचायत के नेवल टोला में सहयोग शिविर का आयोजन किया गया।

सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों द्वारा अपने-अपने प्रखंडों में सहयोग शिविर के सफल आयोजन एवं सुचारु संचालन हेतु आवश्यक व्यवस्था की गई तथा संबंधित स्तर पर आवश्यक कार्ययोजना तैयार करते हुए सहयोग शिविर का सफल संचालन किया गया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *