Advertisement

बांधडीह धनबाद के चित्रकार ने हजारीबाग के गाल्होवार में उकेरी लोककला चित्र

प्रहरी संवाददाता/बगोदर (गिरिडीह)। हजारीबाग जिला के हद में विष्णुगढ़ प्रखंड क्षेत्र के एक विद्यालय में धनबाद जिला के हद में बाघमारा के एक चित्रकार ने झारखंड की समृद्ध लोककला का चित्र उकेरकर सबको आश्चर्यचकित कर दिया है।

जानकारी के अनुसार धनबाद के बाघमारा प्रखंड के कपूरिया बांधडीह रहिवासी छोटानागपुर लोककला संस्कृति संस्थान के संस्थापक आंदोलनकारी महावीर शामी ने विष्णुगढ़ प्रखंड के गाल्होवार पंचायत के उच्च विद्यालय फुटबॉल मैदान स्थित स्टेडियम में झारखंड की समृद्ध लोककला संस्कृति, इतिहास और महापुरुषों के चित्र उकेरे है। जिसमें धरती आवा भगवान बिरसा मुंडा, भारत रत्न बाबा साहेब डॉ भीमराव आंबेडकर, शहीद निर्मल महतो, विनोद बिहारी महतो सहित झारखंड की संस्कृति और लोकजीवन से जुड़े ढोल, मांदर, नगाड़ा और हिरण जैसे चित्र शामिल है।

कलाकार महावीर शामी की आकर्षक चित्रकारी ने झारखंड की समृद्ध लोककला, संस्कृति, इतिहास और महापुरुषों को दीवारों पर जीवंत कर दिया है। झारखंड में विलुप्त संस्कृति चित्रकला से वे आमजनों को सीधे जोड़ रहे हैं। साथ हीं वे रहिवासियों को जागरूक करने का कार्य कर रहे हैं।

आंदोलनकारी चित्रकार महावीर का लक्ष्य झारखंड के लगभग 32,640 गांवों तक नि:शुल्क चित्रकारी के माध्यम से अपनी सभ्यता, संस्कृति तथा इतिहास से जोड़े रखना है। उन्होंने अब तक लगभग 251 गांवों और झारखंड के लगभग 10 जिलों में चित्रकारी कर चुके हैं। उनका यह अभियान लगातार जारी है। उनके द्वारा दीवारों पर उकेरी जा रही यह लोककला आने वाली पीढ़ी को झारखंड की संस्कृति और इतिहास से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम बन रही है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *