Advertisement

पानी के बीच अपनों का सहारा बने अनिल सिंह गौतम, चार दिन में 2000 परिवारों को राहत

घुटने भर पानी और टूटे रास्तों को चीरकर बाढ़ पीड़ितों के द्वार पहुंची राहत सामग्री

अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। मन में दृढ इच्छा शक्ति हो तो मुश्किल राह भी आसान हो जाता है। इसी सोंच को सार्थक करने में लीन हैं झारखंड की राजधानी रांची के एक कंस्ट्रक्शन कंपनी के निदेशक, जिन्होंने अबतक दो हजार से अधिक बाढ़ पीड़ितों को बिना किसी बाहरी सहायता के सहयोग करते रहे हैं।

जानकारी के अनुसार सारण जिला के हद में सोनपुर प्रखंड के सबलपुर दियारा स्थित मध्यवर्ती पंचायत में भीषण बाढ़ त्रासदी के बीच सेवा और संवेदना की एक अनूठी मिसाल देखने को मिल रही है। बीते 11 एवं 12 सितंबर को लगातार चौथे और पांचवें दिन सरयुग गौतम कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड रांची के निदेशक अनिल सिंह गौतम के सौजन्य से 200 बाढ़ पीड़ित परिवारों के बीच राहत सामग्री किट का वितरण किया गया। इस तरह अब तक कुल 2000 परिवारों को राहत सामग्री उपलब्ध कराई जा चुकी है। इस वर्ष की बाढ़ में मानवीय सेवा का ऐसा उदाहरण क्षेत्र में अन्यत्र देखने को नहीं मिला।

बताया जाता है कि 12 सितंबर की सुबह से ही कंपनी की राहत टीम ने बचे हुए बाढ़ग्रस्त परिवारों तक घर-घर जाकर मदद पहुंचाई। विशेष रूप से सबलपुर मध्यवर्ती के मुस्लिम टोली और कुम्हार टोली के सभी परिवारों को उनके घर के द्वार तक राहत किट पहुंचाई गई। टीम के सदस्यों ने घुटने भर पानी, टूटी सड़कों, जलमग्न रास्तों और गड्ढों की परवाह किए बिना पैदल चलकर यह सेवा कार्य किया।

राहत वितरण कार्य में स्थानीय रहिवासी अरविंद शर्मा, सतीश शर्मा, मुनचुन शर्मा, मुकेश कुमार शर्मा, धनंजय शर्मा, गोलू कुमार, सन्नी कुमार, अजीत कुमार शर्मा, राजू शर्मा और किसलय कांत शर्मा प्रमुख रूप से शामिल रहे। इस अवसर पर कंपनी के निदेशक अनिल सिंह गौतम ने कहा कि भगवत प्रेरणा से ही उन्होंने बाढ़ पीड़ितों की सेवा का संकल्प लिया है। कहा कि जब तक एक भी पीड़ित परिवार छूटा है, हमारा यह सेवा अभियान जारी रहेगा और हर जरूरतमंद तक राहत किट पहुँचाई जाएगी। स्थानीय रहिवासियों ने इस निःस्वार्थ सेवा भावना की मुक्त कंठ से सराहना की है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *