Advertisement

स्वच्छता पखवाड़ा समापन पर पीएमश्री कसमार में विजेताओं को किया गया सम्मानित

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। राज्य सरकार के निर्देशानुसार बोकारो जिला के हद में पीएमश्री एसएस +2 उच्च विद्यालय कसमार में स्वच्छता पखवाड़ा के समापन के उपरांत विभिन्न कोटियों में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।

विद्यालय प्रार्थना सभा में प्राचार्य फारुक अंसारी, पीएमश्री नोडल शिक्षक डॉ अवनीश कुमार झा, ईको क्लब नोडल शिक्षक महाकांत झा, वरीय शिक्षक डॉ रणजीत कुमार झा एवं रामबाबू शुक्ल, सुजाता कुमारी, परमेश्वर बेसरा, डॉ जितेन्द्र कुमार सिंह समेत अन्य शिक्षक – शिक्षिकाओं की सम्मिलित टीम ने मेडल, प्रशस्ति पत्र, लेखनी एवं मिष्ठान भेंटकर विजेताओं को सम्मानित किया।

प्रथम स्थान प्राप्त करने वालों में जल संरक्षण एवं प्लास्टिक हटाओ स्लोगन प्रतियोगिता के लिए पूजा एवं तन्मय, पोस्टर मेकिंग के लिए करण एवं रितिका, स्वच्छता ही सेवा निबंध के लिए अनिकेत, कविता लेखन के लिए शुभम, रंगोली प्रतियोगिता के लिए दीपा, चाहत और ख्वाहिश, वाद-विवाद के लिए हिना, ई-वेस्ट क्विज के लिए शाहीना, भाषण के लिए दीपा, पोस्टर के लिए ईशान, स्लोगन के लिए तन्मय, कबाड़ से जुगाड़ माडल के लिए विनिता, करण एवं चाहत तथा ठोस कचरा प्रबंधन पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम स्थान लाने वाले करण तथा निबंध प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले तन्मय को भी सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में धनंजय कुमार, अशोक कुमार रजवार, सुमन कुमारी, अमित कुमार, सुशीला कुमारी, सीमा कुमारी, मो. खुर्शीद रज़ा, तुलसी कपरदार, नीलिमा कुमारी समेत अन्य शिक्षक – शिक्षिकाओं एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारियों की भी महती भूमिका रही।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *