Advertisement

सिटी सेंटर में अतिक्रमण पर बीएसएल की कार्रवाई का दुकानदारों द्वारा विरोध

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो के सेक्टर चार सिटी सेंटर में अतिक्रमण के खिलाफ बीएसएल के सुरक्षा विभाग ने 11 सितंबर को कार्रवाई की। टीम ने दुकानों के बाहर गलियारे में किए गए अतिक्रमण को हटाया। कई दुकानदारों ने गलियारे पर कब्जा कर रेस्टोरेंट तक खोल रखे थे, जबकि कई स्थानों पर दुकान का सामान रखकर बिक्री की जा रही थी।

जानकारी के अनुसार अतिक्रमण हटाने पहुंची बीएसएल की सुरक्षा टीम को व्यापारियों के विरोध का भी सामना करना पड़ा। दुकानदारों का आरोप था कि पूरे सिटी सेंटर में फुटपाथ पर कब्जा है और ग्राहकों के लिए पार्किंग की जगह तक नहीं बची है। ऐसे में केवल सिटी सेंटर के व्यापारियों को परेशान किया जा रहा है।

दरअसल, पिछले दिनों जिला उपायुक्त अजय नाथ झा ने सिटी सेंटर का निरीक्षण किया था। इस दौरान उन्होंने प्लॉट के गलियारे पर दुकानदारों का कब्जा देखा था। उन्होंने बीएसएल प्रबंधन को अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों को नोटिस देकर कब्जा हटाने का निर्देश दिया था। साथ ही कब्जा नहीं हटाने पर दुकानों को सील करने की चेतावनी भी दी थी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *