प्रहरी संवाददाता/बेरमो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में चंद्रपुरा थाना क्षेत्र के मकोली ओपी अंतर्गत मकोली मोड़ के समीप गश्ती के दौरान पुलिस ने 27 अक्टूबर को रामगढ़ से चोरी गया एक बाइक बरामद की है। मकोली ओपी प्रभारी शशि कांत ठाकुर के नेतृत्व में की गयी इस कार्रवाई से बाइक चोरी के मामले में अहम सफलता मिली है।
पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार रामगढ़ जिला के हद में गोला थाना क्षेत्र के मर्राम कला रहिवासी बालेश्वर कुमार पटेल ने बीते 4 अक्टूबर को रामगढ़ थाना में बाइक चोरी की शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था कि वे रामगढ़ कॉलेज के पास स्थित हेल्प प्लस मेडिकल में दवा खरीदने गए थे। दवा लेकर बाहर निकले तो उनकी हीरो स्प्लेंडर बाइक क्रमांक-JH 01ER/1150 गायब थी। काफी खोजबीन के बाद भी बाइक का पता नहीं चला, जिसके बाद उन्होंने पुलिस को आवेदन दिया।
इस मामले में रामगढ़ थाना में कांड क्रमांक-290/26 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी। इसके बाद मकोली ओपी प्रभारी ने गश्ती के दौरान मकोली मोड़ के पास उक्त बाइक बरामद की।
ओपी प्रभारी एसके ठाकुर ने कहा कि क्षेत्र में किसी भी तरह की आपराधिक गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी। क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार सक्रिय है। कहा कि भविष्य में भी अपराध नियंत्रण की दिशा में पहल जारी रहेगी।
![]()













Leave a Reply