Advertisement

रांची के वेदांता में सेवानिवृत्त सिंचाई विभाग कर्मी कृष्ण मुरारी प्रसाद का निधन

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। झारखंड की राजधानी रांची के ओरमांझी स्थित वेदांता हॉस्पिटल में बीते 22 अक्टूबर को बोकारो जिला के हद में पेटरवार के बक्सी रहिवासी कृष्ण मुरारी प्रसाद का निधन हो गया। वे 84 वर्ष के थे तथा सिचाई विभाग से सेवानिवृत थे।

दिवंगत के परिजनों के अनुसार बीते 22 अक्टूबर की रात करीब 10 बजे रांची स्थित वेदांता हॉस्पिटल में इलाज के दौरान निधन हो गया। वे तेनुघाट सिंचाई विभाग से वर्ष 2002 में सेवानिवृत्त हुए थे। बताया जाता है कि कृष्ण मुरारी प्रसाद पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे। बेहतर इलाज के लिए उन्हें रांची के वेदांता हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से परिजनों और परिचितों में शोक की लहर है। उनका अंतिम संस्कार पेटरवार स्थित राजा तालाब के तट पर 23 अक्टूबर को किया गया। जिसमें क्षेत्र के दर्जनों गणमान्य शामिल हुए।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *