Advertisement

रहस्यमय ढंग से 42 वर्षीय महिला लापता, परिजनों को अनहोनी की आशंका

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो के सेक्टर-12 थाना क्षेत्र के डांगरा भट्ठा टोला से 42 वर्षीय महिला के रहस्यमय ढंग से लापता होने का मामला सामने आया है। लापता महिला की पहचान केशोवती देवी के रूप में हुई है।

लापता महिला के पुत्र ढुल्लू शर्मा ने 11 सितंबर को बताया कि उसकी मां बीते चार सितंबर को मजदूरी करने के लिए घर से निकली थीं। इसके बाद वह वापस घर नहीं लौटीं। परिजनों ने पहले अपने स्तर से आसपास के इलाकों और संभावित स्थानों पर काफी खोजबीन की, लेकिन महिला का कहीं कोई सुराग नहीं मिला। काफी प्रयास के बाद भी जानकारी नहीं मिलने पर परिजनों ने सेक्टर-12 थाना में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

इधर उक्त महिला के अचानक लापता होने से परिजन किसी अनहोनी की आशंका को लेकर चिंतित हैं। सेक्टर-12 थाना प्रभारी सुभाष चंद्र सिंह ने बताया कि मामले में सनहा दर्ज किया गया है। पुलिस महिला की बरामदगी के लिए लगातार प्रयास कर रही है और शीघ्र ही उसे खोज लिया जाएगा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *