Advertisement

बोकारो उपायुक्त ने की कालीबाड़ी एवं त्रिवेणी काली मंदिर में पूजा-अर्चना

माँ जगदंबा से जिले एवं राज्यवासियों की सुख-शांति, समृद्धि व् खुशहाली की कामना

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला उपायुक्त अजय नाथ झा ने 19 अक्टूबर को बोकारो के सेक्टर आठ स्थित कालीबाड़ी में आयोजित दुर्गा पूजा उत्सव में शामिल होकर मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर उन्होंने मां दुर्गा से बोकारो जिले सहित समस्त राज्यवासियों के सुख-शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।

जानकारी के अनुसार जिला उपायुक्त झा ने मां दुर्गा से सभी के जीवन में सुख, शांति और सकारात्मकता बनाए रखने तथा समाज में आपसी प्रेम, सद्भाव एवं भाईचारे को और मजबूत करने की प्रार्थना की। इसके उपरांत को-ऑपरेटिव स्थित त्रिवेणी काली मंदिर में मां काली की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने जिलेवासियों के मंगलमय जीवन, जनकल्याण एवं राज्य की निरंतर प्रगति और समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर उपायुक्त ने पर्व की आध्यात्मिक भावना के अनुरूप सभी के जीवन में सुख, शांति एवं खुशहाली बने रहने की मंगलकामना की। उन्होंने जिलेवासियों को दुर्गा अष्टमी एवं महानवमी की हार्दिक शुभकामनाएं दी।

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *