प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। शारदीय नवरात्र के षष्ठम दिवस 16 अक्टूबर की देर शाम श्रद्धालुओं द्वारा भक्ति भाव से माँ जग्दंबा के स्वरूप का आह्वान किया गया।
इस अवसर पर बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड के अंगवाली स्थित सार्वजनिक मंडपवारी चौक के श्रीदुर्गा मंदिर सहित पूरे प्रखंड के विभिन्न मंदिरों एवं पंडालों में मां दुर्गा को आमंत्रित करने को लेकर पूजन किया गया। स्थानीय एक श्रद्धालु मंटू मिश्रा के आंगन में बेलवृक्ष तले विधिवत पूजा-अर्चना कर मां दुर्गा को मंदिर में पधारने के लिए आमंत्रित किया गया।
पूजा की समस्त विधान आचार्य संतोष चटर्जी द्वारा किया गया। उनका सहयोग भाई संजय, विजय एवं पुत्र आनंद ने किया। मौके पर समिति की ओर से ढांक बाजा, पटाखे आदि की पर्याप्त व्यवस्था किया गया था। बच्चों की समूह लगातार जोरदार पटाखे, बम आदि फोड़ते रहे। मौके पर अध्यक्ष देवब्रत जायसवाल सहित समिति के अन्य प्रतिनिधि व ग्रामीण रहिवासी काफी संख्या में उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply