एन. के. सिंह/बेरमो (बोकारो)। सीसीएल मुख्यालय रांची के निर्देश पर सतर्कता जागरुकता अभियान के तहत 11 सितंबर को बोकारो जिला के हद में बिनोद बिहारी महतो करगली फुटबॉल मैदान में फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सत्यनिष्ठा प्रतिज्ञा के साथ की गयी।
इस अवसर पर सीसीएल के बीएंडके क्षेत्र के अधिकारियों और कर्मचारियों ने ईमानदारी, जनहित में कार्य करने तथा कानून और नियमों का पालन करने की शपथ ली। टूर्नामेंट का उद्घाटन क्षेत्र के विभागध्यक्ष खनन (माइनिंग) शंकर झा ने खिलाडियो से परिचय प्राप्त कर और फुटबॉल को किक मारकर किया। टूर्नामेंट में कमांड क्षेत्र की कई टीमों ने हिस्सा लिया।
इस अवसर अतिथि द्वारा विजेता और उपविजेता टीम को शील्ड देकर सम्मानित किया गया। मौके पर बीएंडके क्षेत्र के विभागध्यक्ष प्रशासन सह मानव संसाधन विनय रंजन टुडू, मैनेजर माइनिंग महेश महेश्वरी, प्रबंधक एचआर पीएन सिंह सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारीगण तथा ग्रामीण रहिवासी आदि उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply