Advertisement

प्रक्रिया का दुरुपयोग कर केंद्र 13 करोड़ मतदाताओं नाम जानबूझकर काटे-सरफराज

एन. के. सिंह/बेरमो (बोकारो)। राज्यसभा सांसद सरफराज अहमद ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के माता रूपी सोरेन के नेमरा मे ब्रह्मभोज कार्यक्रम के लौटने के क्रम मे 18 अक्टूबर को बोकारो जिला के हद में न्यू काश्मीर रेडीमेड कलेक्शन फुसरो के री-ओपनिग पर पहुंचकर प्रोपराइटर मोहम्मद इलियास हुसैन को शुभकामना एवं बधाई दी।

राज्यसभा सांसद ने दुर्गा पूजा की बधाई देने के साथ-साथ राज्य सरकार के कामकाज की सराहना की और केंद्र सरकार के साथ कई विषय पर मतभेद या विरोधाभास का जिक्र किया। उन्होंने जहां राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की तारीफ की और केंद्र सरकार की नीतियों या राज्य के प्रति उनके रवैये (जैसे फंड रोकना या अन्य मुद्दे) पर असहमति जताई।

साथ ही केंद्र सरकार पर आरोप लगाया कि एसआईआर प्रक्रिया का दुरुपयोग कर लगभग 13 करोड़ मतदाताओं (विशेषकर आदिवासी, अल्पसंख्यक, गरीबों, दलितों, वंचितों और युवाओं) के नाम जान बूझकर मतदाता सूची से काटे गये। उनका कहना है कि यह लोकतंत्र और वोट के अधिकार पर हमला है। सांसद सरफराज अहमद ने कहा कि पूर्व की सरकार के समय एसआईआर का उपयोग नये मतदाताओं का नाम जोड़ने के लिए किया जाता था। केंद्र सरकार ने यह कुत्सित चाल चलकर मतदाताओं को धोखा देने का काम किया है।

इस अवसर पर रहिवासी महबूब आलम, मंजूर हुसैन उर्फ जिया, असलम हुसैन, समसेर आलम, फैजान अख्तर, मोहम्मद रजा, युवा व्यवसायी संघ फुसरो के कोषाध्यक्ष ओमप्रकाश राजा के अलावे फकीरूदीन, एनामुल आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *