प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। मतदाता विशेष पुनरीक्षण (एसआईआर-26) को लेकर 11 सितंबर को बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड के खेतको में मतदाता सहायता सुविधा केंद्र का आयोजन किया गया।
जानकारी के अनुसार पेटरवार के प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) संतोष कुमार महतो अपनी टीम के साथ 11 सितंबर को खेतको पंचायत सचिवालय में आयोजित मतदाता सहायता सुविधा केंद्र में पहुंचकर आमजनों से जानकारी साझा की। इस अवसर पर बीडीओ महतो ने बताया कि अनमैपिंग कुल 412 मतदाओं के मामले थे। हियरिंग में मात्र 254 मतदाता ही उपस्थित हुए। सभी खेतको पंचायत के बूथ क्रमांक 229 एवं 235 से जुड़े मामले थे।
बताया गया कि जरूरी दस्तावेज के साथ आगामी 8 अक्टूबर तक के सिड्यूल तैयार किया गया है, जो बेरमो विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत पेटरवार प्रखंड के दस विभिन्न पंचायतों से संबंधित है। मौके पर पंचायत की मुखिया अनवरी खातून, पेटरवार प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष मो. शब्बीर अंसारी, तनवीर आलम सहित बड़ी संख्या में महिला, पुरुष मतदाता उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply