ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में तेनुघाट पंचायत भवन के समीप स्थित सरना स्थल के चारदिवारी निर्माण कार्य का शुभ शिलान्यास 27 को किया गया। शिलान्यास गोमिया की पूर्व विधायक बबीता देवी द्वारा किया गया। बबीता देवी झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता तथा उत्पाद एवं मद्य निषेध मंत्री योगेंद्र प्रसाद की धर्मपत्नी हैं।
इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य माला कुमारी, पंचायत की मुखिया नीलम श्रीवास्तव, घरवाटांड की मुखिया रेखा देवी सहित पंचायत के कई जनप्रतिनिधि और ग्रामीण रहिवासी उपस्थित रहे। जानकारी के अनुसार शिलान्यास स्थल पर आदिवासी परम्परा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ नारियल फोड़कर कार्य की शुरुआत की गई। लगभग 25 लाख की लागत से बनने वाले चारदिवारी निर्माण झारखंड सरकार के अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के तहत पेटरवार प्रखंड के अनुमंडल स्तरीय ग्राम पंचायत तेनुघाट में सरना स्थल का निर्माण किया जाना है। इस योजना पर लगभग 25 लाख रुपये की लागत आने का अनुमान है।
बताया जाता है कि शिलापट्ट पर मंत्री योगेंद्र प्रसाद, मुखिया नीलम श्रीवास्तव और मुखिया रेखा देवी के नाम अंकित हैं, जिसका अनावरण पूर्व विधायक द्वारा किया गया। इस अवसर पर पूर्व विधायक ने कहा कि सरना स्थल आदिवासी समाज की आस्था का केंद्र है। चारदीवारी बनने से स्थल सुरक्षित रहेगा और धार्मिक आयोजनों में सुविधा होगी। उन्होंने कहा कि सरकार आदिवासी संस्कृति और परंपरा के संरक्षण के लिए लगातार कार्य कर रही है।
मौके पर श्रीराम हेंब्रम, कालेश्वर सोरेन, अरविंद मुर्मू, राधानाथ सोरेन, संतोष श्रीवास्तव, दीपक गुप्ता, प्रकाश महतो, संजय शर्मा, पंकज नायक, सीताराम मुर्मू, बाबू चंद मुर्मू, शिवनाथ टुडू, तुलसी प्रसाद मुर्मू, गोविंद सोरेन, परगना मरांडी, सेवालाल मुर्मू, गंगा तुरी, सेवालाल मुर्मू, फिनिलाल सोरेन, राजेंद्र नायक, धनेश्वर मुर्मू, गोपी मुर्मू, मनोज यादव सहित दर्जनों कार्यकर्ता एवं गमीण उपस्थित थे। ग्रामीणों ने इस कार्य के लिए मंत्री तथा पूर्व विधायक का आभार व्यक्त किया।
![]()













Leave a Reply