ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में तेनुघाट स्थित पहाड़ी शिव मंदिर में भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के छह दिन बाद मनाया जाने वाला पारंपरिक छठी उत्सव 10 सितंबर को हर्षोल्लास एवं भक्ति भाव के साथ मनाया गया। मौके पर बड़ी संख्या में श्रद्धालूजन शामिल थे।
जानकारी के अनुसार भगवान श्रीकृष्ण छठियारी के अवसर पर मंदिर परिसर में विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया। बाल गोपाल की मनमोहक झांकी सजाई गई और श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन कर भगवान की बाल लीलाओं का गुणगान किया।
छठीयारी के अवसर पर भगवान श्रीकृष्ण को पंचामृत से स्नान कराकर नए वस्त्र धारण कराए गए। इसके पश्चात कढ़ी-चावल, पूड़ी-सब्जी एवं मिष्ठान का भोग लगाकर प्रसाद का वितरण किया गया। इस दौरान महिलाओं ने पारंपरिक सोहर गीत गाकर उत्सव को और भी भक्तिमय बना दिया।
पहाड़ी मंदिर के पुजारी राजीव पांडेय ने बताया कि छठी के दिन बाल गोपाल को तेल-उबटन लगाकर उनके स्वस्थ एवं दीर्घ जीवन की कामना की जाती है। यह सनातन परंपरा सदियों से चली आ रही है। मौके पर नीलम प्रसाद, मधु सिन्हा, अर्चना गोस्वामी, सुषमा देवी, संगीता साहू, सुजाता प्रसाद, विभा सिन्हा, रूपा सिंह, रीता देवी, कुमारी शालिनी, पिंकी सिन्हा, आर्या सुमन, सुजाता कुमारी, पूजा गोराई, अंकिता रानी, इंदु देवी, पीहू कुमारी, किहु कुमारी सहित अन्य कई महिला, पुरुष एवं बच्चे उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply