Advertisement

दुर्गा पूजा को ले अलर्ट, डीसी व् एसपी ने किया पूजा पंडालों का निरीक्षण, फ्लैग मार्च

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। दुर्गा पूजा के मद्देनजर बोकारो जिले में विधि-व्यवस्था, सुरक्षा एवं शांति बनाए रखने को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस पूरी तरह सतर्क है। इसी क्रम में जिला उपायुक्त अजय नाथ झा एवं पुलिस अधीक्षक नाथू सिंह मीणा ने 16 अक्टूबर को शहर के विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था एवं विधि-व्यवस्था से जुड़ी तैयारियों का जायजा लिया।

बताया जाता है कि निरीक्षण के दौरान पूजा पंडालों में श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शांतिपूर्ण तरीके से पूजा संपन्न कराने को लेकर व्यवस्थाओं का आकलन किया गया। वहीं, आमजन में सुरक्षा का विश्वास मजबूत करने तथा जिले में शांति, सौहार्द एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से फ्लैग मार्च भी निकाला गया। फ्लैग मार्च के माध्यम से पुलिस ने आमजनों को सुरक्षा के प्रति आश्वस्त करने के साथ-साथ पर्व को आपसी भाईचारे और सद्भाव के माहौल में मनाने का संदेश दिया।

बोकारो जिला प्रशासन एवं पुलिस की इस पहल का उद्देश्य दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना तथा किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए सतर्कता बनाए रखना है। इस अवसर पर उपायुक्त अजय नाथ झा ने कहा कि दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया जा रहा है। सभी पूजा समितियों एवं आम रहिवासियों से अपील है कि प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करें और आपसी भाईचारे के साथ पर्व मनाएं।

पुलिस अधीक्षक नाथू सिंह मीणा ने कहा कि दुर्गा पूजा के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुलिस पूरी तरह सतर्क है। कहा कि शहर के विभिन्न पूजा पंडालों का निरीक्षण किया गया है और रहिवासियों में सुरक्षा का विश्वास मजबूत करने के उद्देश्य से फ्लैग मार्च निकाला गया है। सभी जिलावासियों से अपील है कि शांति एवं सौहार्द बनाए रखें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। कहा कि बोकारो पुलिस अपील करती है कि त्योहार को शांति, सद्भाव और आपसी भाईचारे के साथ मनाएं। कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस एवं प्रशासन का सहयोग करें।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *