Advertisement

छिलका पुल मुख्य सड़क में दो बाईकों के बीच टक्कर में तीन सवार घायल

प्रहरी संवाददाता/बीटीपीएस (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में कथारा-गोमिया मुख्य मार्ग छिलका पुल के समीप 23 अक्टूबर को मुख्य सड़क में दो बाईकों के बीच टक्कर हो गई।

जानकारी के अनुसार दोनों बाइक विपरीत दिशा से आ रहे थे। घटना में बाइक में सवार तीन गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जिसका प्राथमिक इलाज डीवीसी के बोकारो थर्मल अस्पताल में करवाया गया। गम्भीर स्थिति को देख अस्पताल के चिकित्सक डॉ प्रकाश नायक ने बेहतर इलाज हेतु दूसरे अस्पताल रेफर कर दिया। घायलों में साड़म इस्लाम टोला रहिवासी अख्तर रजा, कथारा चार नम्बर कॉलोनी रहिवासी विशाल कुमार एवं पंकज कुमार बताये जा रहे है।

बताया जाता है कि संध्या लगभग सात बजे एक बाइक कथारा से गोमिया की ओर तथा दूसरा गोमिया से कथारा की ओर जा रही थी। घायलों को समाजसेवी खीरू यादव एवं ग्रामीण हरीश कुमार ने अन्य के सहयोग से अस्पताल पहुंचाया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *