Advertisement

छह माह बाद गुम मोबाइल को थाना प्रभारी ने मालिक को सौंपा

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में नावाडीह प्रखंड के पेंक-नारायणपुर थाना प्रभारी मुकेश दयाल सिंह ने छह माह पूर्व गुम हुए मोबाइल फोन को उसके वास्तविक मालिक उपरघाट रहिवासी आशीष प्रजापति को 27 अक्टूबर को सौंप दिया। मोबाइल वापस मिलने पर आशीष ने पुलिस के प्रति आभार जताया।

थाना प्रभारी सिंह ने इस अवसर पर कहा कि जनता की सहायता करना और खोई हुई संपत्ति को उसके वास्तविक मालिक तक पहुंचाना पुलिस की प्राथमिकता है। उन्होंने आमजनों से अपील की कि किसी का गुम हुआ सामान मिलने पर उसे पुलिस को सौंपें, अन्यथा गुम हुए सामान की पुलिस द्वारा छापामारकर बरामदगी पर कानूनी कार्रवाई होगी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *