नगरसेवक के पत्र पर चेंबूर फायर ब्रिगेड और एल वार्ड के सहायक आयुक्त क्यों हैं मौन
कार्यालय संवाददाता/मुंबई। कुर्ला विधानसभा की हद में रविवार देर रात मोहन नगर इलाके की छोटी पहाड़ी पर कचरे में आग लग गई, इसकी सुचना स्थानीय नागरिकों ने फायर ब्रिगेड को दी। लेकिन फायर ब्रिगेड के आने से पहले स्थानीय युवक और पुलिस दल के लोगों ने आग पर काबू पा लिया। यह जानकारी राकांपा, 171 के वार्ड अध्यक्ष जितेंद्र आत्माराम जाधव ने दी है। जाधव का कहना है कि पिछले 24 घंटों में चुनाभट्टी इलाके में दो से तीन आगजनी की वारदात हो चुकी है, इन वारदातों में श्री स्वामी समर्थ सोसाइटी की सातवीं मंज़िल पर केबल इंटरनेट में अचानक आग लगने से काफी नुकसान हुआ है। इसके अलावा एक अन्य घटना में एक ऑटो रिक्शा पूरी तरह जल कर स्वाहा हो गया।
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के वार्ड क्रमांक 171 के अध्यक्ष जितेंद्र आत्माराम जाधव ने बताया कि इन वारदातों से पहले कुर्ला विधानसभा के वार्ड नंबर 170 के डैशिंग नगरसेवक अब्दुल रशीद मालिक (कप्तान मालिक) ने 27 अक्टूबर 2026 को चेंबूर फायर ब्रिगेड और बृहन्मुंबई महानगरपालिका (मनपा) एल वार्ड के सहायक आयुक्त को पत्र लिखा था। उक्त पत्र में नगरसेवक कप्तान मालिक ने उपरोक्त विभागीय अधिकारियों से मांग की थी कि चूनाभट्टी परिसर के मीना ताई ठाकरे मैटरनिटी होम के आस पास मिनी फायर स्टेशन बनाया जाये या इस इलाके में फायर इंजन की व्यवस्था की जाए। चूंकि मौजूदा समय में मुंबई में पहले की तुलना में आगजनी की घटनाओं में भारी वृद्धि हुई है। लेकिन दोनों विभागों ने नगरसेवक के प्रार्थना पत्र अनदेखा कर दिया।
गौरतलब है कि रविवार, 8 नवंबर को चूनाभट्टी डिवीज़न में श्री स्वामी समर्थ सोसाइटी की सातवीं मंज़िल पर केबल इंटरनेट में अचानक आग लगने से लगभग पूरी सोसायटी की वायरिंग प्रभावित हुई है। इसके अलावा मोहन नगर पहाड़ी इलाके में कचरे में आग लग गई। जिसे स्थानीय लोगों ने भ्झाया, इसके बाद सोमवार 9 नवंबर को गुलमोहर मार्ग पर खुले मैदान में सूखे कचरे में आग लग गई। आग लगने की जगह पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां आग पर काबू पाने के लिए 30 से 40 मिनट बाद पहुंचीं, लेकिन चूनाभट्टी पुलिस के जवानों की सहायता से आग पर काबू पाया गया। इस मामले पर चेंबूर फायर डिपार्टमेंट के अधिकारियों और एल विभाग के सहायक आयुक्त को फिर से सोचना चाहिए। ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को टाला जा सके, या कहीं आग लगे तो फायर ब्रिगेड के जांबाजों की मदद से आग पर काबू किया जा सके।
Tegs: #Three incidents of arson in the Chunabhatti area within 24 hours have sparked panic among the public.
![]()













Leave a Reply