Advertisement

चिन्मय विद्यालय में नृत्य का महाकुंभ, डीपीएस बोकारो बना ओवरऑल चैंपियन

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। चिन्मय विद्यालय बोकारो में इंटर स्कूल क्रॉस कल्चरल नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन विद्यालय के ऑडिटोरियम हॉल में आयोजित किया गया। जिसमें जिले के 13 विद्यालयों के विद्यार्थियों ने शानदार प्रस्तुतियां दी। प्रतियोगिता में डीपीएस बोकारो ने ओवरऑल चैंपियन का खिताब जीता।

इस अवसर पर दीप प्रज्वलन से कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। मुख्य अतिथि विद्यालय अध्यक्ष बिस्वरूप मुखोपाध्याय ने कहा कि नृत्य खुद में एक साधना है, जो शरीर से शुरू होकर आत्मा तक पहुंचती है। निर्णायक मंडली में कोलकाता की अंकिता ताह, सुचेता सरकार और मल्लिका कार्जी शामिल थी।

आयोजित कल्चरल नृत्य प्रतियोगिता में चिन्मय विद्यालय को बेस्ट कॉस्ट्यूम, क्रिसेंट पब्लिक स्कूल को ग्रेस एंड प्वाइज, जीजीपीएस बोकारो को प्रोप मास्टर, एआरएस पब्लिक स्कूल और डॉ राजेंद्र प्रसाद पब्लिक स्कूल को बेस्ट कोरियोग्राफर का पुरस्कार मिला। इसके अलावा आदर्श विद्या मंदिर चास, डीपीएस चास, डीएवी सेक्टर-4, एमजीएम पब्लिक स्कूल, रेनबो पब्लिक स्कूल, मिथिला एकेडमी और सरदार पटेल पब्लिक स्कूल को भी विभिन्न पुरस्कार मिले।

मौके पर डॉ आमिर हुसैन, डॉ संजीव ठाकुर, एसके मिश्रा, बिपुल कुमार, अक्षत जैन, कोषाध्यक्ष आरएन मलिक, प्रभारी प्राचार्य नरमेंद्र कुमार और उप प्राचार्य डॉ रोशन शर्मा उपस्थित रहे। सफल आयोजन के लिए सोनाली गुप्ता, सुप्रिया चौधरी, अनिकेत राज और वैष्णवी के योगदान की सराहना की गई।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *