प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड मुख्यालय के समीप स्थित खत्री टोला के धर्मस्थल गुरुजुआ में सार्वजनिक श्रीगणेश महोत्सव की पंच दिवसीय आयोजन की शुरुआत 14 सितंबर को प्रातः कलश-यात्रा से की गयी।
बताया जाता है कि उत्साहपूर्वक क्षेत्र के 351 कुंवारी बालाएं, महिला श्रद्धालुओं की टोली सहित गोमिया के पूर्व विधायक डॉ लम्बोदर महतो एवं स्थानीय श्रद्धालु कलश-यात्रा में शामिल हुए। टोली पूजा पंडाल से निकलकर स्थानीय राजा तालाब पहुंचे। यहां आचार्यो द्वारा विधिवत वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ कलशों में जल भरे गए। टोली जलाप्लावित कलश लेकर पुनः आयोजन स्थल पहुंचे। यहां पर सभी जलयुक्त कलशों की स्थापना, पूजन उपरांत श्रीगणेशजी की पूजा प्रारंभ की गयी। जय गणेश देवा, गणपति बापा मोरया की जयकारे से पूरा मुहल्ले में भक्तिमय वातावरण स्थापित हो गया। बताया गया कि नित्य पूजा एवं सुबह-शाम आरती, प्रसाद वितरण का सिलसिला जारी रहेगा।
मिली अन्य समाचार के अनुसार पेटरवार प्रखंड के हद में अंगवाली के मंडपवारी चौक स्थित श्रीगणेश मंदिर में आचार्य संतोष चटर्जी द्वारा सार्वजनिक पूजा का आयोजन किया गया। मौके पर बड़ी संख्या में आसपास के श्रद्धालूजन उपस्थित होकर गणपति बप्पा मोरया के जयकारा लगाए।
![]()

















Leave a Reply