Advertisement

के. बी. कॉलेज बेरमो के हिंदी विभाग में विद्यार्थियों का विदाई समारोह का आयोजन

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला के हद में जारंगडीह स्थित के. बी. कॉलेज बेरमो के हिंदी विभाग में 10 सितंबर को विद्यार्थियों का विदाई समारोह का आयोजन किया गया। हिंदी विभाग की ओर से चार वर्षीय स्नातक पाठयक्रम के फाइनल विद्यार्थियों के लिए उक्त विदाई समारोह का आयोजन प्राचार्य लक्ष्मी नारायण की अध्यक्षता एवं विभागाध्यक्ष हिंदी विभाग डॉ मधुरा केरकेट्टा के नेतृत्व में जंतु शास्त्र सभागार में विधिवत् दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।

इस अवसर पर प्राचार्य लक्ष्मी नारायण ने कहा कि विद्यार्थी अपना लक्ष्य निर्धारित कर एकाग्रता के साथ आगे बढ़े। जीवन में कोई ऐसी मंजिल नहीं है जो प्राप्त नहीं हो सकती है। प्रोफेसर इंचार्ज गोपाल प्रजापति ने कहा कि विद्यार्थी जीवन वह स्वर्णिम अवसर है जो जीवन में एक बार ही प्राप्त होता है। कहा कि विद्यार्थी जीवन निर्माण का समय है। समय के सदुपयोग करने की आदत विकसित करें।

हिंदी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ मधुरा केरकेट्टा ने कहा कि साहित्य केवल शिक्षा का माध्यम नहीं, बल्कि इंसान को संवेदनशील व बेहतर बनाने की शक्ति है। हिंदी विभाग के डॉ अरुण रंजन ने विद्यार्थियों को कहा कि जीवन में आगे बढ़ते रहें और अपने विभाग, कॉलेज का नाम रोशन करते रहें। कॉलेज के अन्य विभागों के प्राध्यापक, शिक्षकेतर कर्मचारीगण ने छात्र छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी। वहीं फाइनल सेमेस्टर के छात्रों ने भी अपने कॉलेज में चार वर्ष के अनुभवों को साझा की।

इस अवसर पर जूनियर सेमेस्टर के छात्र, छात्राओं ने कई सांस्कृतिक प्रस्तुति कर समा बांधे रखा। मंच संचालन हिंदी विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ अरुण रंजन, धन्यवाद ज्ञापन विभागाध्यक्ष हिंदी डॉ मधुरा केरकेट्टा ने किया। इस अवसर पर सभी विभागों के प्राध्यापक, शिक्षकेतर कर्मचारीगण, छात्र छात्राओं की उपस्थिति रही।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *