प्रहरी संवाददाता/धनबाद (झारखंड)। राष्ट्रीय पत्रकार संघ भारत के झारखंड ईकाई प्रदेश अध्यक्ष मो. जहीरूद्दीन खान ने 9 नवंबर को बताया कि 10 नवंबर को धनबाद के रणधीर वर्मा चौक पर एक दिवसीय धरना का आयोजन किया गया है।
खान ने बताया कि उक्त धरना के माध्यम से सरकार को एक ज्ञापन प्रेषित करते हुए पत्रकार सुरक्षा कानून लागु करने की मांग के साथ-साथ पत्रकारों को आवासीय सुविधा, सुरक्षा प्रदान करने की मांग किया जायेगा। उन्होंने बताया कि झारखंड में आए दिन पत्रकारों के ऊपर झूठा मुकदमा दर्ज हो रहा है, जिसपर अंकुश लगाने की मांग की जायेगी।
इस अवसर पर जानकारी देते हुए दिलीप सिंह राजपाल ने एक प्रश्न के उत्तर में कहा कि क्षेत्रीय पत्रकारों को सरकार सुरक्षा प्रदान करें एवं सुविधा दे। कानूनी सलाहकार अंजन सिंहा, शेख असलम तथा वरिष्ठ पत्रकार फरीद अहमद ने मिलती-जुलती बात कही। लखन विश्वकर्मा ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष मो. जहिर उद्दीन खान द्वारा आयोजित धरना में वे अवश्य भाग लेंगे। इसपर प्रदेश कमेटी ध्यान दें।
धनबाद जिला प्रभारी महेन्द्र सिंह राजपाल ने धरना को सफल बनाने की धनबाद के पत्रकारों से अपील की है। कहा कि प्रदेश कमेटी सम्मानित सदस्यों में शामिल हैं।
![]()













Leave a Reply