Advertisement

उड़ीसा में सड़क दुर्घटना में घायल युवक की रांची में इलाज के दौरान मौत

प्रहरी संवाददाता/बगोदर (गिरिडीह)। बगोदर थाना के हद खेतको गांव के प्रवासी मजदूर की सड़क दुर्घटना के दौरान उड़ीसा में गंभीर रूप से घायल हो गया था। जिसे इलाज के लिए झारखंड की राजधानी रांची के मेडिका अस्पताल में भर्ती किया गया था। जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गयी।

घटना को लेकर बताया जाता है कि खेतको निवासी नारायण महतो के 40 वर्षिय पुत्र महेंद्र महतो उड़ीसा में सड़क पार करने के दौरान दुर्घटना में बीते 20 मार्च को घायल हो गया था। इसके बाद उसे बेहतर इलाज के लिए रांची स्थित मेडिका अस्पताल में भर्ती किया गया था। जहाँ इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। युवक की मौत की सूचना के बाद परिजनों में मातम पसर गया है।

जानकारी के अनुसार युवक की मौत सूचना मिलते ही बगोदर विधायक विनोद सिंह रांची स्थित अस्पताल में पहुंचकर परिजनों से मुलाकात कर हिम्मत बंधाये।

विधायक ने तत्काल कंपनी के अधिकारियों से बात कर परिजनों को अविलम्ब मुआवजा राशि देने के लिए बात की। इस दौरान कंपनी के अधिकारी ने विधायक को आश्वस्त किया कि बहुत जल्द राशी परिजनों को दे दी जाएगी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *