Advertisement

तपोभूमि बगदा में योग शिविर का समापन, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में कसमार प्रखंड के तपोभूमि बगदा में आयोजित योग शिविर का समापन 11 को उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हो गया।

शिविर के अंतिम दिन बड़ी संख्या में ग्रामीणों, युवाओं एवं महिलाओं ने भाग लेकर विभिन्न योगासन, प्राणायाम और ध्यान का अभ्यास किया। प्रशिक्षकों ने प्रतिभागियों को योग के माध्यम से शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के उपाय बताए।

शिविर में उपस्थित जनों को नियमित योग करने, संतुलित आहार अपनाने तथा नशामुक्त जीवन जीने का संदेश दिया गया। मौके पर प्रशिक्षकों ने कहा कि योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ और अनुशासित जीवन जीने की एक संपूर्ण पद्धति है। कहा गया कि नियमित योगाभ्यास से अनेक बीमारियों से बचाव संभव है तथा मानसिक तनाव को भी कम किया जा सकता है।

समापन के अवसर पर प्रतिभागियों ने योग को अपनी दैनिक दिनचर्या में शामिल करने का संकल्प लिया। आयोजन समिति ने सभी सहयोगियों एवं प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी इस प्रकार के स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने की बात कही।

आयोजन समिति के प्रतिनिधियों ने कहा कि तपोभूमि बगदा में आयोजित योग शिविर का उद्देश्य क्षेत्र के रहिवासियों को स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक करना था। शिविर को ग्रामीणों का भरपूर सहयोग और उत्साह मिला, जो योग के प्रति बढ़ती जागरूकता का सकारात्मक संकेत है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *