एस. पी. सक्सेना/बोकारो। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर 5 जून क़ो बोकारो जिला के हद में डीएवी कथारा में एक विशेष पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम कोल इंडिया की अनुशंगी इकाई सेंट्रल कोलफीड्स लिमिटेड (सीसीएल) और नेशनल कैडेट कोर (एनसीसी) के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया।
इस अवसर पर सीसीएल कथारा क्षेत्र के जीएम (प्रभारी) विनोद कुमार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। उनके साथ सीसीएल के अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों ने भी शिरकत की जिनमें महाप्रबंधक सह विभागाध्यक्ष उत्खनन अभिजीत दत्ता, विभागाध्यक्ष विक्रय विजय कुमार, विभागाध्यक्ष सुरक्षा अजीत कुमार, विभागाध्यक्ष विधिक ऋषभ अमन, विभागाध्यक्ष पर्यावरण श्याम सुंदर पाल, विभागाध्यक्ष खान सुरक्षा राजकुमार वर्णवाल, वित्त प्रबंधक जयप्रकाश नारायण सिंह, महाप्रबंधक के तकनीकी सहायक राहुल कुमार सिंह आदि शामिल थे।
डीएवी कथारा जूनियर विंग परिसर में आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के प्राचार्य सह डीएवी जोन आई के सहायक क्षेत्रीय अधिकारी डॉ जी. एन. खान द्वारा एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत की गई, जिसमें मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथियों, प्राचार्य, एनसीसी कैडेट्स और विद्यालय के टीचिंग व नॉन-टीचिंग स्टाफ ने उत्साहपूर्वक पौधारोपण किया। यहां केवल पौधे लगाना ही नहीं, बल्कि सभी उपस्थित जनों ने इन पौधों के लालन-पालन और सुरक्षा की शपथ भी ली गयी।

पर्यावरण दिवस के इस अवसर पर सीसीएल के पदाधिकारियों द्वारा चित्रांकन एवं निबंध लेखन प्रतियोगिता में सफल मेधावी विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र और उपहार देकर सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह से विद्यार्थियों के बीच उल्लास और उत्साह देखा गया।
विद्यालय के प्राचार्य सह -झारखंड जोन -आई के सहायक क्षेत्रीय पदाधिकारी डॉ जी. एन. खान ने अपने संबोधन में कहा कि वर्तमान युग में पर्यावरण को बचाना सबसे बड़ी चुनौती है। उन्होंने आमजनों से अपील की कि हर इंसान को अपनी माँ के नाम पर, अपने जन्मदिन के अवसर पर किसी भी खाली जगह पर एक पौधा जरूर लगाना चाहिए। उन्होंने जोर देकर कहा कि धरती माँ को बचाने के लिए पौधारोपण एक पुण्य का कार्य है। कार्यक्रम के अंत में उन्होंने उपस्थित सभी पदाधिकारियों को धन्यवाद ज्ञापित किया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के शिक्षक राकेश रंजन, जयपाल साव, बबलू कुमार दसौंधी, शिवप्रकाश सिंह, संगीत कुमार के साथ-साथ कार्यालय कर्मचारी चंचल मन्ना, शुभम कुमार, सुमन कुमार पांडेय, आशीष कुमार पांडेय, अनिल कुमार और विजय वर्मा की मुख्य भूमिका रही। इसके अलावा चतुर्थ वर्गीय कर्मचारियों में उमेश प्रजापति, श्याम नंदन सिंह, चेतन, अशोक, सोनाराम, सुशील, प्रेम, बित्तन रविदास, सुमित्रा, महेश और सावित्री का भी सराहनीय योगदान रहा।
![]()













Leave a Reply