Advertisement

भाजपा कार्यालय सोनपुर में कार्यकर्ताओं के बीच कार्यशाला का आयोजन

अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। सारण जिला के हद में सोनपुर स्थित रजिस्ट्री बाजार भाजपा कार्यालय में 14 सितंबर को नगर मण्डल भाजपा द्वारा सेवा पखवाड़ा आयोजन विषय पर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला की अध्यक्षता भाजपा नगर अध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह बब्लु ने की।

कार्यशाला की शुरुआत डॉ श्यामा प्रसाद मुख़र्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं भारत माता के तैल चित्र पर पुष्पांजलि एवं वन्देमातरम से किया गया। इस कार्यशाला में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस के अवसर पर सेवा पखवाड़ा का आयोजन किया गया है, जो आगामी 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलेगा। इस पखवाड़ा कार्यक्रम में स्वच्छता अभियान, रक्तदान शिविर, आईआर युवा मोर्चा का मैराथन दौड़, लोकल और पुराने भाजपा कार्यकर्ताओं को सम्मानित करना, घर – घर संपर्क अभियान कर केंद्र सरकार के कार्य को सभी घरों पर बांटना एवं स्टिकर भी लगाना है।

कार्यशाला में निर्णय लिए गए कि सभी कार्यकर्ता एक एक पेड़ मां के नाम पर लगाएं। मौके पर प्रदेश क्रीड़ा प्रकोष्ठ प्रभारी अभय कुमार सिंह, प्रदेश प्रवक्ता उपेंद्र कुमार सिंह, सांसद प्रतिनिधि राकेश कुमार सिंह, सहकारिता प्रकोष्ठ के सह संयोजक प्रभारी हेमनारायण सिंह, प्रदेश भाजपा नेता विनोद सिंह सम्राट, नरेश सिंह, राजीव मुनमुन, उपाध्यक्ष संजीव कुमार सिंह, सुबोध कुमार सिंह, राजेश सोलंकी, सत्येंद्र नारायण सिंह, महामंत्री महेश कुमार एवं ज्ञानसागर सिंह, उमाशंकर सिंह, वीरेंद्र राम, जयंत कुमार सिंह, अभिमन्यु सिंह, राजन कुमार दास, राजेश कुमार राज, हर्षवर्धन सहित दर्जनों कार्यकर्त्ता शामिल हुए। धन्यवाद ज्ञापन नमामि गंगे के सारण जिला संयोजक सुनील दुबे ने किया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *