Advertisement

महिलाऐं देश की प्रगति में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है-चंद्रकला राव

बीएंडके में महिला दिवस पर कार्यशाला और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में सीसीएल बीएंडके क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर 18 मार्च को कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र में कार्यरत महिलाओं द्वारा विभिन्न सामाजिक विषयों पर साँस्कृतिक प्रस्तुतीकरण दिया गया। साथ ही क्षेत्रीय अस्पताल करगली में कार्यरत डॉक्टर रश्मी राशी द्वारा सभी महिलाओं को प्राथमिक उपचार एवं मासिक धर्म से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी साझा की गई।

इस अवसर पर कनिका महिला समिति की अध्यक्षा चंद्रकला राव ने महिलाओं के विकास एवं प्रगति से संबंधित जानकारी दी। उन्होंने महिलाओं को सशक्त बनाकर समाज की मुख्य धारा से जुड़ने संबंधी बातें कहीं। उन्होंने कहा कि महिलाएं-पुरूषों के बराबर ही नहीं, बल्कि उनसे कहीं आगे हैं। वैसे तो महिलाएं स्वयं काफी सशक्त हैं, लेकिन आज के इस कार्यक्रम से महिलाओं में और जागरूकता आएगी।

उन्होंने कहा कि यदि एक बालिका पढ़ लिख लेती है तो वह अपने परिवार का ही नहीं संपूर्ण समाज का भला करती है। महिलाओं के प्रति समाज में अच्छी सोच बनाने के लिए आवश्यक है कि महिलाओं की सफलता की कहानियों को जन-जन तक पहुंचाया जाए।

राव ने कहा कि हमारे देश में आदिकाल से ही नारी शक्ति को पूजनीय माना गया है। कार्यक्रम का संचालन वरीय प्रबंधक कुमारी माला एवं सहायक प्रबंधक प्रेक्षा मिश्रा द्वारा किया गया। साथ ही कनिका महिला समिति के रेखा भारतीय सहित सभी सदस्य मौजूद थे। इस अवसर पर पुष्पांजलि, माला, अंजली, शालिनी, कजली, अमुदा आदि मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *