Advertisement

अज्ञात वाहन ने महिला को रौंदा, घटनास्थल पर ही मौत

प्रहरी संवाददाता/बोकारो। आये दिन तेज रफ्तार वाहनों के कारण बोकारो जिले में कोई न कोई हादसा देखने को मिल रहा है। इसी क्रम में 14 नवंबर को बोकारो जिला के हद में बेरमो प्रखंड के बैदकारो में तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आकर घटनास्थल पर हीं एक महिला की मौत हो गयी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार 14 नवंबर की सुबह बेरमो प्रखंड के हद में बैदकारो बस डिपु के समीप महिला रोड क्रॉस कर सामान लेने जा रही थी। इसी बीच एक अज्ञात वाहन ने उसे बुरी तरह रौद दिया जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया।

घटना की सूचना पाकर मौके पर बेरमो के प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) मधु कुमारी, गांधीनगर थाना प्रभारी अनूप सिंह, बैदकारो पश्चिमी पंचायत के मुखिया पति संजय सिंह आदि द्वारा पहुंचकर आक्रोशित रहिवासियों को शांत कराने के लिए काफी मशक्क़त करना पड़ा।

मुखिया पति संजय सिंह के अनुसार मृतका स्थानीय पंचायत रहिवासी लक्ष्मण कोल की 33 वर्षिया धर्मपत्नी इंदु देवी है। बताया कि मृतका मजदूरी का काम करती थी। सिंह के अनुसार मृतका के चार बच्चे हैं जिसमें दो पुत्र दो पुत्री है। दोनों पुत्र के हमेशा बीमार रहने के कारण भेल्लोर में इलाज चल रहा है। उसके मौत के बाद मातम छा गया और सभी का रो रो कर बुरा हाल है।

बताया जाता है कि बीडीओ, थाना प्रभारी, मुखिया पति, आक्रोशित ग्रामीणों और मृतका के परिवारों के बीच वार्ता हुई। बीडीओ मधु कुमारी ने कहा सरकारी नियम के तहत मृतका के आश्रित को एक लाख रुपया मुआवजा देने की बात कही।

वहीं पंचायत की मुखिया मालती देवी से दाह संस्कार के लिए पांच हजार रुपया दिया जाएगा। वार्ता के बाद सड़क जाम हटाया गया। तब कहीं जाकर थाना प्रभारी द्वारा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए तेनुघाट अस्पताल भेजा गया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *