Advertisement

सड़क हादसे में पत्नी की मौत, पति गंभीर रूप से घायल

प्रहरी संवाददाता/गोमियां (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में ललपनिया-रामगढ़ मुख्य मार्ग पर चोरगावां के समीप 11 मई को हुए सड़क हादसे में पत्नी की मौत हो गयी है। इस हादसे में पति गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे रांची स्थित रिम्स हॉस्पिटल में भर्ती करा दिया गया है।

जानकारी के अनुसार गोमियां प्रखंड के हद में ललपनिया थाना क्षेत्र के ललपनिया-रामगढ़ मुख्य मार्ग स्थित चोरगावां खम्हरा मोड़ के समीप सड़क दुर्घटना में एक महिला की मौत हो गयी, जबकि उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया। उक्त दुर्घटना में कार क्रमांक-JH24J/ 9715 का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार गोमिया थाना क्षेत्र के जमकडीह रहिवासी पिंटू साव अपनी 35 वर्षीय पत्नी कलावती देवी के साथ कार से चोरगावां अपने रिस्तेदार के घर एक धार्मिक अनुष्ठान में गया था। वह 11 अप्रैल की अहले सुबह जब दोनों कार से लौट रहे थे तब अचानक कार अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकरा गई।

आनन फानन में दोनों घायलों को रांची रिम्स ले जाया गया। जहां कलावती देवी की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर ललपनिया थाना प्रभारी शशि शेखर घटना स्थल का जायजा लिया। वे क्षतिग्रस्त गाड़ी को अपने साथ थाना ले आये। मां की मौत से दो बच्चो एवं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *