Advertisement

कौन हैं बैकुंठ नाथ बेहरा? ए. ए. ई. के नाम 5 मल्टी-स्टोरी व् 13 प्लॉट का खुलासा

पीयूष पांडेय/बड़बिल (ओडिशा)। ओड़िशा राज्य कंधमाल जिला के हद में बालीगुडा में इंटीग्रेटेड ट्राइबल डेवलपमेंट एजेंसी (आईटीडीए) के असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव इंजीनियर (ए. ए. ई.) बैकुंठ नाथ बेहरा, ओडिशा विजिलेंस की आय से अधिक संपत्ति की बड़ी जांच के केंद्र में हैं। जांच एजेंसी द्वारा राज्य में कई जगहों पर छापे में कथित तौर पर करोड़ों रुपये का कैश, सोना, प्रॉपर्टी और बैंक डिपॉजिट मिला है।

ए. ए. ई. बेहेरा ने वर्ष 1999 में लगभग ₹6,000 महीने की सैलरी पर जूनियर इंजीनियर (सिविल) के तौर पर सरकारी नौकरी में आए थे। वे पिछले दो दशकों में इंजीनियरिंग कैडर में आगे बढ़े हैं। उन्हें वर्ष 2016 में असिस्टेंट इंजीनियर के तौर पर प्रमोट किया गया और बाद में एईई बना दिया गया। जांच एजेंसी की छापेमारी के समय वे आईटीडीए बालीगुडा में कार्यरत रहे थे।

विजिलेंस अधिकारियों के मुताबिक राजधानी भुवनेश्वर सहित जाजपुर, बारीपदा और कंधमाल में कई जगहों पर एक साथ की गई तलाशी में 2 करोड़ रुपये से ज़्यादा नगदी सहित 341 ग्राम सोने की ज्वेलरी, 45 लाख रुपये से ज़्यादा के फिक्स्ड डिपॉजिट और कई महंगी अचल प्रॉपर्टीज़ का पता चला है। विजिलेंस अधिकारियों ने बताया कि बेहेरा और उनके परिवार से जुड़े कम से कम चार बैंक लॉकर की पहचान की गई है, जिनमें से दो लॉकर से कैश मिला है। करेंसी की गिनती और वेरिफिकेशन अभी भी चल रहा है।

शुरुआती जांच से पता चला है कि ए. ए. ई बेहरा और उनके परिवार के सदस्यों के नाम लगभग 13 महंगे प्लॉट और कम से कम पांच मल्टी-स्टोरी बिल्डिंग हैं, जिनमें राजधानी भुवनेश्वर की प्राइम लोकेशन पर रेजिडेंशियल प्रॉपर्टी और जाजपुर के धर्मशाला इलाके में एक दो-मंजिला बिल्डिंग शामिल है। विजिलेंस की टेक्निकल विंग अभी प्रॉपर्टी की मार्केट वैल्यू का पता लगा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि कथित आय से अधिक संपत्ति कितनी है।

बड़े पैमाने पर कोऑर्डिनेटेड रेड सर्च स्पेशल जज, विजिलेंस, भुवनेश्वर के जारी वारंट के तहत एक साथ की गईं, जिसमें सीनियर अधिकारियों यथा डीएसपी और इंस्पेक्टरों की कई टीमें शामिल है। अधिकारियों ने कहा कि जांच जारी है और डॉक्यूमेंट्स, बैंक अकाउंट्स और प्रॉपर्टी रिकॉर्ड्स का वेरिफिकेशन जारी रहने के कारण बेहेरा से जुड़े और रिकवरी से इनकार नहीं किया जा सकता है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *