Advertisement

बजरंगबली मंदिर खैराचातर में साप्ताहिक भंडारा, श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में कसमार प्रखंड के खैराचातर स्थित बजरंगबली मंदिर परिसर में 21 अप्रैल को साप्ताहिक भंडारा का आयोजन श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचे और भगवान बजरंगबली की पूजा-अर्चना कर प्रसाद ग्रहण किया।

जानकारी के अनुसार मंदिर परिसर में आयोजित भंडारा में खीर, पूड़ी, सब्जी सहित अन्य प्रसाद का वितरण किया गया। मंदिर समिति के सदस्यों एवं स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से आयोजित इस भंडारे में सभी वर्गों के रहिवासियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। पूरा वातावरण भक्ति गीतों और जयकारों से गूंज उठा।

इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के खैराचातर मंडल महामंत्री अनीश जायसवाल भी मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक और सामाजिक आयोजन समाज में आपसी प्रेम, भाईचारा और एकता को मजबूत करता है। कहा कि बजरंगबली मंदिर में हर सप्ताह होने वाला यह भंडारा न सिर्फ श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है, बल्कि समाज सेवा का भी उत्कृष्ट उदाहरण है। कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया और भविष्य में भी इस परंपरा को जारी रखने का संकल्प लिया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *