प्रहरी संवाददाता/तेनुघाट (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड के तेनुघाट पंचायत भवन में 20 मार्च को जल महोत्सव दिवस मनाया गया।
जानकारी के अनुसार आयोजित जल महोत्सव दिवस में मुख्य रूप से कार्यपालक अभियंता पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल तेनुघाट के चंदन कुमार, पेटरवार के प्रखंड विकास पदाधिकारी संतोष महतो, सहायक अभियंता पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल तेनुघाट शास्त्री शाह, जिप सदस्य माला कुमारी, तेनुघाट पंचायत की मुखिया नीलम श्रीवास्तव, झामुमो बोकारो जिला महासचिव सह विधायक प्रतिनिधि मुकेश महतो, घरवाटांड़ पंचायत के मुखिया पति रामचंद्र यादव, तेनुघाट के पंचायत समिति सदस्य अजीत कुमार पांडेय, अख्तर हुसैन, पंचायत सचिव रूप देवी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर सर्वप्रथम पेय जल एवं स्वच्छता विभाग की ओर से सभी जन प्रतिनिधि, अधिकारी तथा अतिथियों को एक एक फलदार पौधे दे कर सम्मानित किया गया। साथ हीं जल एवं पर्यावरण को संरक्षित करने के लिए कलश में जल भर कर रक्षा सूत्र बांधा गया तथा शपथ दिलाई गई। मौके पर कार्यपालक अभियंता एवं विधायक प्रतिनिधि ने अपने संबोधन में बताया कि जल महोत्सव जल अर्पण दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य आमजनों में पानी संरक्षण को लेकर जागरूक करना है।

यह महोत्सव केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा बीते 8 मार्च से 22 मार्च तक आयोजित की गई है। कहा गया कि सरकार हर घर जल नल योजना के माध्यम से पानी पहुंचाने के लिए संकल्पित है। मौके पर तेनुघाट, घरवाटांड़, चांपी, अलगड्डा पंचायत के जल सहिया, आंगनबाड़ी सेविका, सहिया दीदी, पेय जल एवं स्वच्छता विभाग के कनीय अभियंता एवं प्रखंड कॉर्डिनेटर सहित पंचायत के दर्जनों गणमान्य मौजूद थे।
![]()













Leave a Reply