प्रहरी संवाददाता/कसमार (बोकारो)। खेल जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है, जो शारीरिक और मानसिक विकास में अहम भूमिका निभाता है। इसी उद्देश्य से चिन्मय विद्यालय बोकारो में 4 अप्रैल को कक्षा 5-6 एवं 7-8 के विद्यार्थियों के लिए इंटर हाउस फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
आयोजित फुटबॉल प्रतियोगिता में विद्यालय के अग्नि, वायु, जल और पृथ्वी सदन के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। इस दौरान विद्यालय के प्राचार्य सूरज शर्मा उपस्थित रहे और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
बताया जाता है कि कक्षा 5-6 वर्ग के फाइनल में जल सदन ने अग्नि सदन को 1-0 से हराकर खिताब जीता। इससे पहले जल ने पृथ्वी को 3-1 से तथा अग्नि ने वायु को 2-0 से हराकर फाइनल में जगह बनाई। वहीं, कक्षा 7-8 वर्ग में पृथ्वी और वायु सदन के बीच फाइनल मुकाबला खेला गया, जो निर्धारित समय तक 1-1 की बराबरी पर रहा। टाई ब्रेकर में अनुमय के निर्णायक गोल से पृथ्वी सदन ने खिताब अपने नाम किया। प्रतियोगिता का संचालन खेल शिक्षकों ने सफलतापूर्वक किया।
![]()













Leave a Reply