युधिष्ठिर महतो/धनबाद (झारखंड)। घर बैठे स्मार्टफोन और स्मार्ट टीवी पर वेब सीरीज, फिल्में और लाइव टीवी चैनल्स आर्या डिजिटल ओटीटी पर देख सकते हैं।
आर्या डिजिटल ओटीटी पर 1200 से भी अधिक फिल्में और वेब सीरीज उपलब्ध हैं। जबकि, दर्जनों लाइव टीवी चैनल्स उपलब्ध हैं। हॉलीवुड और साउथ की फिल्में हिंदी में हैं और लाइव टीवी चैनल्स में भक्ति, म्यूजिक, न्यूज इत्यादि शामिल हैं।
ज्ञात हो कि आर्या डिजिटल ओटीटी भोजपुरी का पहला और नंबर वन ओटीटी प्लेटफॉर्म है, जिसमें 850 से भी अधिक भोजपुरी फिल्में हैं। आर्या ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर दुर्गेश आर सिंह राजपूत ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि आज के आधुनिक युग में मनोरंजन बेहद ही सरल और आसान हो चुका है। कहा कि दर्शक घर बैठे अपने मोबाइल और टीवी पर वेब सीरीज, फिल्में और लाइव टीवी चैनल्स देख सकते हैं। जिसके लिए ज्यादा खर्च करने की आवश्यकता भी नहीं है।
आर्या डिजिटल ओटीटी का सब्सक्रिप्शन शुल्क न्यूनतम रखा गया है, जो आम जनों के बजट के अनुसार हैं। उन्होंने कहा कि आर्या डिजिटल ओटीटी बेहतर और सस्ता है, जो सभी वर्ग के लिए बनाया गया है। कहा कि अभी तक आर्या डिजिटल ओटीटी को एक लाख से अधिक दर्शक डाउनलोड कर चुके हैं और जल्दी ही यह संख्या बढ़ कर 5 लाख होनेवाली है।
![]()













Leave a Reply