Advertisement

घर-घर जाकर बीएलओ चिपका रही मतदाता गहन पुनरीक्षण तालिका

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। विभागीय निर्देशानुसार पंचायत स्तरीय बूथ लेवल ऑफिसर्स (बीएलओ) अपने-अपने कार्य क्षेत्र में हरेक घरों में जाकर मतदाता से संबंधित गहन पुनरीक्षण तालिका को घर के प्रधान व्यक्ति के साथ चिपकाने का कार्य में जुट गई है।

बताया जाता है कि गहन पुनरीक्षण तालिका में विधानसभा क्षेत्र सहित अनुभाग का नाम, संख्या, नोशनल गृह संख्या दर्शाया जाता है।

इस क्रम में 17 अप्रैल को बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड के अंगवाली उत्तरी पंचायत की बीएलओ अनीता देवी द्वारा अभियान की शुरुआत की गयी, जबकि अन्य बीएलओ ऊषा देवी, पिंकी देवी, मेनका देवी, संजू देवी, शकीला खातून आदि को भी अपने अपने क्षेत्र में इस कार्य की जिम्मेवारी मिली है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *