एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में फुसरो बाजार के दुर्गा मंदिर के निकट अंबिकेश टावर स्थित विशाल मेगा मार्ट में 17 सितंबर को समाजसेवी डॉ शिव नारायण सिंह, डॉ रीना सिंह और महारूद्र नारायण सिंह पहुंचकर मालिक ऋषभ सिंह को शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर डॉ सिंह ने कहा कि उत्कृष्ट सुविधाएं और विविध प्रतिभा वाले ऐसे मॉल में स्थानीय रहिवासियों के लिए रोजगार के अवसर पैदा होते हैं। उन्होंने कहा कि विशाल मेगा मार्ट की शुरुआत राम चंद्र अग्रवाल ने वर्ष 2001 में की थी। विशाल रिटेल के रूप में, मध्यवर्ग के लिए किफायती दाम पर कपड़े और रोजमर्रा का सामान उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कंपनी की शुरुआत की गई थी। कहा कि फुसरो में विशाल मेगा मार्ट को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। बताया कि विशाल मेगा मार्ट देश की बड़ी रिटेल चेन में शुमार है। इसका फोकस मध्यम और निम्न-मध्यम आय वर्ग के ग्राहकों पर रहता है।
इसमें प्रोडक्ट तीन प्रमुख कैटेगरी में आते हैं। परिधान, सामान्य सामान और फास्ट – मूविंग कंज्यूमर गुड्स। कहा कि दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ का त्योहार आ रही है। विशाल मार्ट में दुर्गा पूजा की खरीदारी को लेकर भीड़ अभी से बढ़ना शुरू हो गया है। महंगाई पर खरीददारों का उत्साह भारी पड़ता दिख रहा है। महंगाई के बावजूद रहिवासी अपनी क्षमता के अनुसार खरीदारी कर रहे हैं।
मालिक ऋषव सिंह ने बताया कि बेरमो निवेश के लिए उपयुक्त है और बेरमो के युवाओं से फुसरो को एक व्यावसायिक केंद्र के रूप में विकसित करने में योगदान देने की पेशकश की गई है। उन्होंने बताया कि विशाल मेगा मार्ट देश की बड़ी रिटेल चेन में शुमार है। इसका फोकस मध्यम और निम्न-मध्यम आय वर्ग के ग्राहकों पर रहता है। अंबिकेश टावर के मोहित सिंह ने मेगा मार्ट की विविधता और गुणवत्ता की विस्तृत श्रृंखला प्रदान करने के बारे में बताया। मौके पर अलिंदर सिंह, लक्ष्मी सिंह आदि उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply