Advertisement

पिंडिया बाबा देवस्थान में तीन गांव के ग्रामीणों ने की पूजा

विजय कुमार साव/गोमियां (बोकारो)। गोमियां प्रखंड के हद में मां शारदे सेवा सदन हॉस्पिटल के समीप स्थित पिंडिया बाबा देवस्थान में तीन गांव के ग्रामीण रहिवासियों ने पूजा-अर्चना की। यहां प्रसाद ग्रहण करने पहुंचे जिप सदस्य आकाश लाल सिंह।

जानकारी के अनुसार गोमियां प्रखंड के हद मे स्वांग दक्षिणी पंचायत स्थित मां शारदे सेवा सदन हॉस्पिटल के समीप पिंडिया बाबा का देवस्थान है। बताया जाता है कि, इस देवस्थान में सैकड़ों वर्षो से पूजा होती आ रही है। इस स्थान पर स्वांग बस्ती, कोठीटांड एवं केंदुआ कोचा के रहिवासियों ने 10 जुलाई को श्रद्धा पूर्वक पूजा की। ऐसी मान्यता है इसके बाद ही खेतो मे धान बुआई की जाती है।

उक्त देवस्थान में जिला परिषद सदस्य आकाश लाल सिंह पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया। साथ ही कहा कि यहां के रहिवासियों के लिए यह स्थान आस्था का विषय है। यहां पर पूजा का विशेष महत्व है, ताकि खेती बाड़ी अच्छे से हो और गांव में सुख शांति हमेशा बरकरार रहे।

इस अवसर पर बद्री पासवान, बसंत पासवान, इंद्रदेव पासवान, पूर्व मुखिया धनंजय सिंह, अमित पासवान, विनोद यादव, केदार स्वर्णकार, हीरालाल यादव, कर्मवीर यादव, राजेश यादव, भुनेश्वर यादव, बबनी पासवान, बाल गोविंद यादव सहित दर्जनो रहिवासी मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *