Advertisement

बोकारो में 21-22 नवंबर को सजेगा मिथिलांचल सांस्कृतिक दरबार

59वें विद्यापति स्मृति पर्व में गीत-संगीत और नाटक का होगा भव्य आयोजन

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। इस्पातनगरी बोकारो में मिथिलांचल की संस्कृति, परंपरा और मैथिली कला की अनूठी छटा बिखरने वाली है। मिथिला सांस्कृतिक परिषद की ओर से आगामी 21 एवं 22 नवंबर को दो दिवसीय 59वें विद्यापति स्मृति पर्व समारोह का आयोजन किया जाएगा। बोकारो के सेक्टर-4ई स्थित मिथिला एकेडमी पब्लिक स्कूल परिसर में होने वाले इस समारोह की तैयारियां अंतिम चरण में हैं।

आयोजन को भव्य बनाने के लिए 19 नवंबर को परिषद की कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की गयी। अध्यक्ष जय प्रकाश चौधरी ने सभी से सक्रिय सहभागिता की अपील की। समारोह के पहले दिन मधुबनी के गायक अरविंद सिंह, गायिका वर्षा झा और दिल्ली की सोनी चौधरी अपनी प्रस्तुतियों से समां बांधेंगे।

वहीं, दूसरे दिन स्थानीय कलाकारों के कार्यक्रम के साथ प्रसिद्ध मैथिली नाटक एक कमल नोर मे का मंचन होगा। इसका निर्देशन वरिष्ठ रंगकर्मी सुनील मोहन ठाकुर करेंगे। बैठक में कहा गया कि आयोजित समारोह में प्रतिभाशाली बच्चों एवं युवाओं को सम्मानित भी किया जाएगा। परिषद ने शहरवासियों से बड़ी संख्या में समारोह में शामिल होने की अपील की है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *