Advertisement

बोकारो में तैयार होंगे नए धोनी, डीपीएस की डिप्स क्रिकेट एकेडमी शुरू

बीसीसीआई के ए-लेवल कोच निखारेंगे युवा प्रतिभाएं

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। इस्पातनगरी बोकारो की क्रिकेट प्रतिभाओं को अब राष्ट्रीय स्तर पर चमकने का मौका मिलेगा। दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) बोकारो में अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित डिप्स क्रिकेट एकेडमी का 19 नवंबर को भव्य शुभारंभ किया गया। जिसका झारखंड राज्य क्रिकेट एसोसिएशन (जेएससीए) के अध्यक्ष अजय नाथ शाहदेव ने विधिवत उद्घाटन किया।

इस अवसर पर जेएससीए अध्यक्ष शाहदेव ने कहा कि क्रिकेट केवल खेल नहीं, बल्कि अनुशासन, टीमवर्क, एकाग्रता और जीतने का हौसला सिखाता है। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस एकेडमी से भी महेंद्र सिंह धोनी जैसे प्रतिभाशाली खिलाड़ी निकलेंगे। साथ ही उन्होंने जेएससीए की ओर से हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया।

विद्यालय के प्राचार्य डॉ ए.एस. गंगवार ने कहा कि एकेडमी का उद्देश्य छिपी हुई क्रिकेट प्रतिभाओं को पहचानकर उन्हें पेशेवर प्रशिक्षण देना है। कहा कि एकेडमी में बीसीसीआई के दो पेशेवर ए-लेवल कोच प्रशिक्षण देंगे। बोकारो के सेक्टर चार स्थित क्रिकेट ग्राउंड में एक सीमेंटेड और तीन टर्फ पिचों के साथ आधुनिक प्रशिक्षण उपकरण उपलब्ध कराए गए हैं। अब बोकारो के युवा खिलाड़ियों को अपने शहर में ही उच्चस्तरीय क्रिकेट प्रशिक्षण का अवसर मिलेगा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *