प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। पेटरवार प्रखंड के हद में अंगवाली गांव के मैथान टुंगरी स्थित मां ग्राम देवी(मायथान) की पूजा 4 जुलाई को पारंपरिक तरीके व विधि-विधान से की गई।
इस अवसर पर यहां नाया पूजारी बिगन सिंह, सहायक मदन सिंह, सुनीता देवी, रूपी देवी आदि ने पूजा के विधान संपन्न किए, जबकि गोडायत रामधन महली, चटिया भोराए पवन सिंह, शंकर सिंह, आदि।
रंजीत महली, रंजन कमार, नरेश कमार, श्याम लाल नायक, मथुर नायक, पूर्व उप मुखिया अजीत रविदास सहित गांव, मुहल्ले की काफी संख्या में श्रद्धालु महिलाएं, बच्चे, बुजुर्ग रहिवासी उपस्थित थे। सबों ने ग्राम देवी से पूरे गांव की खुशहाली की कामना की।
![]()












Leave a Reply